राशिफल मंगलबार , 14 Feb. 2018 - Terai Today

Breaking

A Multilingual News Blog.

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 14 February 2018

राशिफल मंगलबार , 14 Feb. 2018

राशिफल मंगलबार , 14 Feb. 2018 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।



मेष राशि :- गणेशजी कहते है कि आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। परिवारजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा-विचारणा करेंगे। घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन करने की इच्छा होगी। ऑफिस या व्यवसाय क्षेत्र में अधिकारियों के साथ भी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। ऑफिस से संबंधित कार्य के लिए यात्रा करनी पडेगी। कार्यभार बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा। माता से लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशि :-आपके रूके हुये कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। कलान्तर में किए गए कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चॉद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।
मिथुन राशि :- निषेधात्मक विचारों से दूर रहने का सूचन गणेशजी करते हैं। नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितावह नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारो से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।

कर्क राशि :- वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह राशि :- गणेशजी कहते हैं कि आज आपके दांपत्यजीवन में मामूली बात में मनमुटाव होने से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले उसका ध्यान रखें। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी।


कन्या राशि :- आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएँ आएँगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशि :- आपके लिए समय शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।

वृश्चिक राशि :- गणेशजी कहते हैं कि आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य का प्रारंभ कर पाएँगे। साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। स्नेह संबंध बनेंगे। छोटे प्रवास की संभावनाएँ हैं।

धनु राशि :- आप का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।

मकर राशि :-गणेशजी के आशीर्वाद से आज आप का प्रत्येक कार्य सरलता से पूर्ण होगा। कार्यालय में तथा व्यावसायिक स्थल पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पदोन्नति के योग हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। शारीरिक हानि के योग होने से संभल कर रहें तथा गिरने से बचें। मित्रो, स्नेहीजनों के साथ भेट होगी। मानसिक रुप से शांति रहेगी।

कुंभ राशि :- स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। मानसिक स्वस्थता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी की झंझट में न पडिएगा। अनुचित स्थान पर पूँजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्य विरोधी व्यवहार कर सकते है। अकस्मात से दूर रहिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। धन के खर्च का योग है।

मीन राशि :- गणेशजी कहते हैं कि आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में विशेष लिप्त रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे खर्च करना पडेगा। रमणीय स्थान पर प्रवास- पर्यटन की संभावना है। प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के इच्छुकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने का योग है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here