मेनहटन। अमेरिका में 9/11 के बाद एक बड़ा आतंकी हमला हो गया है। इस हमले के बाद लोग दहशत में आ गए। इस हमले से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार न्यूयाॅर्क के मेनहटन में पैदल जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर पैदल लेन और साइकिल लेन में ट्रक को ड्राईव करते हुए ले गए। ऐसे में बड़े पैमाने पर पैदल चल रहे लोग और साइकिल सवार लोग इस टक्कर का शिकार हुए।
इन दोनों लेन में जा रहे लोग अचानक हुए हमले से संभल नहीं पाए, लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। हालांकि कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मगर कुछ वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। हमलावर को पकड़ लिया गया है। हमलावर हथियार से लैस था और वारदात के बाद भागने लगा, मगर पुलिस ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया और फिर पकड़ लिया।
उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान सेफुलर साइपोव निवासी उज्बेकिस्तान के तौर पर हुई है। हालांकि वह करीब 7 वर्ष पूर्व अमेरिका आया था। उसने हमले के बाद अल्लाह हो अकबर के नारे लगाए। मारे गए लोगों में अर्जेंटिना का नागरिक शामिल है।
इस दिनदहाड़े हमले में अन्य 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अलकायदा द्वारा अमेरिका के फाइनेंशियल और इंटरटेंमेंट राजधानी में 11 सितंबर 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद यह पहला घातक आतंकी हमला है। उस वक्त ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन अल कायदा के सदस्यों ने दो विमानों का अपहरण कर उन्हें अमेरिकी समृद्धि के प्रतीक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दोनों टावरों से टकरा दिया था। उस आतंकी घटना में तीन हजार से अधिक लोगों की जानें गई थीं। उस हमले में तीसरा विमान पेंटागन से टकराया था और अगवा किया गया चौथा विमान पेंसिलवेनिया में गिर गया था।
source :www.newstracklive.com
No comments:
Post a Comment