मंगल मिशन पर जाने के लिए पूरी दुनिया से नासा को 24 लाख से ज्यादा लोगों के नाम मिले हैं
तराई टुडे। मंगल ग्रह पर जाने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। दुनिया भर से लोगों ने मंगल पर नाम भेजने के लिए रजिस्ट्रेशन कराए हैं। भारत से करीब एक लाख लोगों ने अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के इनसाइट मिशन (इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूसिंग सिस्मिक इंवेस्टीगेशन्स, जीओडेसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट) के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। नासा का इनसाइट मिशन 5 मई 2018 को शुरू होगा।
जिन लोगों ने मंगल पर नाम भेजने के लिए बुकिंग कराई है, उन्हें नासा की तरफ से ऑनलाइन ‘बोर्डिंग पास’ दिया जा रहा है। नासा को मंगल पर जाने के लिए दुनियाभर से कुल 24 लाख 29 हजार 807 आवेदन मिले हैं। जबकि भारत से करीब 1 लाख लोगों ने मंगल मिशन के लिए आवेदन किए हैं। नासा के मुताबिक, मंगल मिशन के लिए अमेरिका और चीन के बाद सबसे ज्यादा आवेदन भारत से मिले हैं। ग्लोबल लिस्ट में देखा जाए तो नाम रजिस्टर कराने की लिस्ट में भारत तीसरे नंबर पर है। ग्लोबल लिस्ट में करीब 6 लाख नामों के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है, वहीं 2 लाख नामों के साथ चाईना दूसरे नंबर पर है। और भारत एक लाख नामों के साथ तीसरे नंबर पर है। जेपील के एंड्रयू गुड के अनुसार मंगल मिशन पर जाने के लिए आप पिछले हफ्ते तक अपने नाम रजिस्टर करा सकते थे। अब नाम रजिस्टर नहीं करा सकते। मंगल मिशन की फ्लाइट 26 नवंबर 2018 को लैंड करेगी। ये मिशन 720 दिनों का है।
सिर्फ नाम जाएगा, इंसान नहीं
नासा के इस मिशन को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आम लोग यह सोच रहे हैं कि नासा ने उन्हें मंगल ग्रह पर ले जाने का न्यौता दिया है लेकिन सच यह है कि मंगल ग्रह पर कोई नहीं जा रहा। सिर्फ नासा का रोवर जाएगा और उसके साथ सभी पंजीकृत लोगों के नामों की सूची जाएगी।
No comments:
Post a Comment