हेल्थ डेस्क। जवानी की देहलीज पर कदम रकते ही चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों के निशान के कारण आपको शर्मिदगी महसूस होती है। और इनसे बचने के लिए सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग कर-करके आप थक चुके हैं। लेकिन फिर भी यह दाग-धब्बे हटाने का नाम नहीं ले रहे तो परेशान न हो। घर में बने इस पेस्ट पर एक नजर
डालिए। जो आपके चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर कर देगा।
नीम और दही का मास्क
यह पेस्ट आपके लिए बहुत मददगार है, और वो भी फ्री में अब आप यह कहेंगे कि फ्री कैसे तो हम आपको बता दें कि इस पेस्ट को बनाने के लिए थोड़े से दही और कुछ नीम की पत्तियों की जरूरत होती है। दही तो आपके घर में उपलब्ध ही होता है और नीम की पत्तियां आपको आसानी से घर के आस-पास मौजूद पेड़ से मिल जाएगी। घर में बना नीम और दही का मास्क आपकी इस समस्या को ठीक कर सकता है। यह मास्क बिना किसी साइड इफेक्ट और बिना पैसे के आसानी से आपकी समस्या को दूर करता है। क्योंकि यह चीजें आपको आसानी से आपके घर में ही मिल जाएगी।
दाग के लिए नीम और दही ही क्यों
पुराने जमाने से ही दही का प्रयोग सुंदरता निखारने के लिये किया आता जा रहा है। दही में प्रोटीन, विटामिन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिये ही अच्छे होते है। यह स्किन सेल्स को जरूरी पोषण देते हैं। इससे स्किन का ग्लो बढ़ता है। दही दूध का बना होता है इसलिए इसमें भी लैक्टिक एसिड होता है जो ब्लीचिंग एजेन्ट का काम करता है। इसके अलावा नीम में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के सारे दाग दूर हो जाते हैं। और अगर दही और नीम को मिला लिया जाये फिर तो क्या कहना।
नीम और दही के पेस्ट के लिए सामग्री
नीम की पत्तियां- 15-20
दही – 2 चम्मच
पानी – 2 चम्मच
कैसे बनाएं पेस्ट: सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छे से धो ले फिर उसे पिस कर दही में मिला ले। इस तरह बना घोल आपकी लिए एक अच्छा फेस मास्क बन जाएगा।