राशिफल ( गुरुवार , 16 NOVEMBER 2017) - Terai Today

Breaking

A Multilingual News Blog.

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 16 November 2017

राशिफल ( गुरुवार , 16 NOVEMBER 2017)


 गुरुवार , 16 NOVEMBER 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आप के कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। वाहनसुख अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि :- गणेशजी कहते है कि आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगें। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन राशि :- गणेशजी कहते है कि आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरु करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप में कामुकता अधिक रहेगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है।


कर्क राशि :- गणेशजी कहते है कि आपके लिए आज का दिन अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगडे का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रीयों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकती है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नही मिल पाएगी। समाज में अपमानित न हों इस का खास ध्यान रखिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं।

सिंह राशि :- गणेशजी कहते हैं कि आप का आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बितेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रुप से स्वस्थ दिन बीतेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएँगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि :- आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि :- गणेशजी आज आपको दुर्घटना से बचने, शल्यचिकित्सा न करवाने एवं तकरार में न उतरने का सूचन करते हैं। बातचीत में किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आनंद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।


धनु राशि :- आज का दिन आप के लिए लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग है। भोजन अच्छा मिल सकता है।

मकर राशि :- गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा।

कुंभ राशि :- गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएँगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मीन राशि :- गणेशजी का कहना है कि आप का दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रमवाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here